शिवमय काशी, हर तरफ बम बम की गूंज, शिव भक्तों की लंबी कतारें

By अजय कुमार | Jul 22, 2024

वाराणसी। काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ के प्रिय सावन मास का आगाज हो गया है। आज सोमवार से ही सावन मास के प्रारंभ से शिव भक्तों और कावड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है। काशी की हर गली और सड़क भोलेनाथ की आस्था में हिलोरे ले रही है। कल-कल बहती माँ गंगा इस शोभा को चार चाँद लगा रही है। बाबा की नगरी काशी कांवरियों समेत भक्तों से पट गई। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर हर ओर कांवरियों का रेला ‘बोल बम’ का उद्घोष करते विश्वनाथ धाम की ओर अनवरत बढ़ता ही जा रहा है। गंगा में डुबकी और पात्र में गंगाजल लिये कतारबद्ध भक्त अद्भुत नज़ारा पेश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पाएं ग्रह बाधाओं से मुक्ति

बहरहाल, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ झांकी दर्शन होगा। गर्भगृह के द्वार पर लगे पात्र से ही जलाभिषेक किया जाएगा। सोमवार की परंपरानुसार यादव बंधुओं का समूह जल पूरित कलश से काशी विश्वनाथ समेत नौ शिवालयों में बाबा का गंगाभिषेक हुआ। इसके लिए परंपरागत रूप से गौरी केदारेश्वर मंदिर से जलाभिषेक यात्रा निकाली भी निकली गई थी। सावन को लेकर पूरी काशी शिवमय हो उठी है। काशी के विद्वानों के अनुसार सावन का समापन 19 अगस्त सोमवार को होगा। इस बीच पांच सोमवार पड़ेंगे। हर सोमवार काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का अलग-अलग रूप में श्रृंगार किया जाएगा। अबकी बाबा की चल प्रतिमा का शिव रूप में श्रृंगार झांकी सजेगी। सायंकाल भोग श्रृंगार आरती के समय श्रद्धालुओं को बाबा के दिव्य रूप के दर्शन होंगे।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport Attack | रियाद एयरपोर्ट हमले में हैदराबाद के व्यक्ति की मौत, असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

ECI विवाद में CJI से मिलने का समय न मिलने के बाद विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण