बॉक्सर शिव और पंघाल ने इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

गुवाहाटी। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल ने बुधवार को यहां दूसरे इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। करमवीर नवीन चंद्र बोरदोलोई इंडोर स्टेडियम में सात अन्य भारतीय भी सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। इसी स्टेडियम में तीन साल पहले राष्ट्रीय चैंपियन बने शिव ने 60 किग्रा वर्ग में अपने से काफी लंबे मारिशस के हेलेन डेमियन को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जहां उनका सामना पोलैंड के डी क्रिस्टियन स्केपांस्की से होगा।

इसे भी पढ़ें: इंडिया ओपन-2019 सेमीफाइनल में भिड़ेगे मैरीकॉम और निखत, भारत के 10 पदक पक्के

अंकित और मनीष कौशिक भी अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ 60 किग्रा में आगे बढ़ने में सफल रहे। इस तरह सेमीफाइनल में तीन भारतीयों ने जगह बनाई। दूसरी तरफ 52 किग्रा वर्ग में सेमीफाइनल में चारों भारतीय मुक्केबाजों ने जगह बनाई। पंघाल के अलावा राष्ट्रीय चैंपियन पीएस प्रसाद, पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच और राष्ट्रमंडल खेलों के गत चैंपियन गौरव सोलंकी अंतिम चार में पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: मेरीकॉम को इंडिया ओपन में नए 51 किलोवर्ग में अच्छे प्रदर्शन का यकीन

पंघाल ने थाईलैंड के चकापोंग चानपिरोम के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज की। पंघाल ने मुकाबले के बाद कहा कि उसे परखने और उसकी खेल की शैली को समझने में मुझे कुछ समय लगा लेकिन मुझे खुशी है कि इसका फायदा हुआ। पंघाल सेमीफाइनल में राष्ट्रीय चैंपियन प्रसाद से भिड़ेंगे जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में सिवाच का सामना सोलंकी से होगा।

सिवाच ने विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता फिलीपीन्स के रोगन लेडन को 4-1 हराया। दूसरी तरफ सोलंकी को मारिशस के लुई फ्लुरोट के खिलाफ 5-0 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। आशीष कुमार (75 किग्रा) भी खंडित फैसले में अर्जेन्टीना के फ्रांसिस्को वेरोन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे जबकि ओलंपियन सुमित सांगवान ने भी सर्वसम्मत फैसले में एलेक्सांद्र सेलेजेवस्की को हराकर भारत के लिए एक और पदक पक्का किया।

प्रमुख खबरें

Ind W vs Zim W: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के तूफानी खेल से भारत ने जीती T20I सीरीज

गैरसैंण सत्र में Congress का विधानसभा घेराव नकारात्मक राजनीति का हिस्सा: Mahendra Bhatt

IOA Athletes Commission चुनाव: 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में PV Sindhu और हरमनप्रीत सिंह शामिल

वैश्विक आतंकी Muhammad Sarwar की लाहौर में मस्जिद जाते समय गिरकर मौत