शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी हिल केवल हिंदुओं की संपत्ति नहीं, भाजपा ने आपत्ति जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि मैसुरू स्थित चामुंडी हिल, जहां प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है, केवल हिंदुओं की संपत्ति नहीं है। इस बयान पर विपक्षी दल भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘चामुंडी हिल और देवी चामुंडी हर धर्म की हैं, यह केवल हिंदुओं की संपत्ति नहीं है। सभी समुदायों के लोग चामुंडी हिल जाते हैं और देवी की पूजा करते हैं, यह उनकी आस्था है। हम चर्च, जैन मंदिर, दरगाह, गुरुद्वारे जाते हैं... यह (मुश्ताक का विरोध) पूरी तरह से राजनीति है।’’

शिवकुमार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, चामुंडी पहाड़ी पक्के तौर पर हिंदुओं की संपत्ति है, मुसलमानों की नहीं। मैसुरू के सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार ने भी शिवकुमार के बयान की निंदा की।

भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने राज्य सरकार द्वारा मुश्ताक को दशहरा उत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने के फैसले पर आपत्ति जताई है। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें मुश्ताक ने कथित तौर पर कन्नड़ को ‘देवी भुवनेश्वरी’ के रूप में पूजने पर आपत्ति जताई थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र सहित पार्टी के कई नेताओं ने सोमवार को मुश्ताक से दशहरा का उद्घाटन करने की सहमति देने से पहले देवी चामुंडेश्वरी के प्रति उनकी श्रद्धा स्पष्ट करने को कहा था।

हालांकि, मुश्ताक ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उनके पुराने भाषण के कुछ चुनिंदा हिस्सों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान