4 साल बाद नए तेवर और दो-दो जेलरों के साथ लौट रहे Lock Upp 2 में होगी Shivangi Joshi की एंट्री?

By एकता | Jun 12, 2026

रियलिटी शो की दुनिया में तहलका मचाने के लिए 'लॉकअप सीजन 2' का आधिकारिक ऐलान हो गया है। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद एकता कपूर का यह मशहूर शो बिल्कुल नए अंदाज में वापसी कर रहा है। इस बार यह शो टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है, जिसके लिए मेकर्स ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सामने आए प्रोमो से साफ हो गया है कि इस बार शो में एक नहीं, बल्कि दो-दो जेलर मिलकर कैदियों की क्लास लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने दिखाई अपने Twin बेटों की पहली झलक, Instagram पर Viral हुईं Cute Photos

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी शामिल

शिवांगी जोशी के अलावा इस शो के लिए एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि सुनीता आहूजा भी इस बार जेल की कैदी बन सकती हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट के नाम पर आखिरी मुहर नहीं लगाई है और सस्पेंस बरकरार रखा है।

इसे भी पढ़ें: हमने IVF भी ट्राई किया पर... बच्चे न होने पर एक्ट्रेस Monalisa के पति Vikrant का छलका दर्द

जानिए कब से शुरू होगा शो और कौन हैं जेलर

यह धमाकेदार शो 27 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है। इस बार शो की कमान बतौर जेलर फराह खान और रितेश देशमुख के हाथों में होगी, जो मिलकर कंटेस्टेंट्स की नाक में दम करेंगे। 'लॉकअप 2' के इस सीजन में कुल 14 सेलिब्रिटी कैदी बनकर बंद होने वाले हैं और यह हाई-वोल्टेज ड्रामा पूरे 6 हफ्तों तक चलने वाला है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का जन महाभियोग टला, अब शनिवार को होगा

इंजन रूम में धमाके के बाद बुझाई गई आग, Strait of Hormuz में टैंकर और क्रू सुरक्षित

Trump प्रशासन के दबाव के बीच Ukraine का हमला, Rosneft की Samara रिफाइनरी बनी निशाना

Israel Knesset में बहुमत गंवाने के बाद Likud पार्टी का आरोप, चुनाव चुराने की हुई साजिश