अखिलेश से नाराजगी के बीच शिवपाल का छलका दर्द, हमने उसे चलना सिखाया..और वो हमें रौंदते चला गया..

By अंकित सिंह | May 03, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के लिए सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपने ही नाराज चल रहे हैं। चुनाव से पहले एक साथ में चाचा-भतीजे में एक बार फिर से दरार दिखने लगी है। अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरों के बीच में शिवपाल यादव का एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में शिवपाल यादव ने तो किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन इशारों ही इशारों में भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। दोनों के बीच तल्ख़ियां लगातार बढ़ती जा रही है। अपने ट्वीट में शिवपाल ने लिखा कि अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी! शिवपाल ने आगे लिका कि हमने उसे चलना सिखाया..और वो हमें रौंदते चला गया.. एक बार पुनः पुनर्गठन, आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद। आपको बता दे कि एक ओर जहां आजम खान जैसे दिग्गज नेता समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं तो वहीं परिवार में भी तनाव देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव आमने-सामने हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा