अखिलेश के बयान पर शिवपाल का पलटवार, बोले- भाजपा में भेजना है तो मुझे निकाल देना चाहिए

By अंकित सिंह | Apr 27, 2022

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। एक ओर जहां आजम खान जैसे दिग्गज नेता समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं तो वहीं परिवार में भी तनाव देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव आमने-सामने हैं। दोनों के बीच तल्ख़ियां लगातार बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने आज शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया था। अखिलेश ने कहा था कि अगर भाजपा चाचा को अपने पास लेना चाहती है तो वह ले ले। इसके जवाब में अब शिवपाल यादव ने पलटवार किया है। शिवपाल यादव ने अखिलेश के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश का यह बयान नादानी का बयान है।

इसे भी पढ़ें: सौ से ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद अपनी पार्टी को बचाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं अखिलेश यादव

वहीं आज अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा था कि अगर हमारे चाचा को भाजपा लेना चाहती है तो देर क्यों कर रही है? भाजपा के लोग देर किस बात की कर रहे हैं। मुझे चाचा जी से कोई नाराज़गी नहीं है लेकिन भाजपा बता सकती है कि वे क्यों खुश हैं। इससे पहले भी शिवपाल ने कहा था कि अगर अखिलेश ऐसा सोचते हैं तो उन्हें मुझे विधायक दल से जल्द बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर चुनाव लड़ा था। अगर उन्हें ऐसा लगता है तो इस पर वह तुरंत निर्णय लें और मुझे विधानमंडल दल से बाहर निकाल दें।

प्रमुख खबरें

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन

सुखबीर सिंह बादल से मुख्यमंत्री फडणवीस ने की मुलाकात, जांच के दिए आदेश

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

क्या आप नहीं चाहते कि लोग स्वस्थ रहें? फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार