मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव का समर्थन करेंगे शिवपाल? प्रसपा प्रमुख ने दिया गोलमोल जवाब

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद से इस बात के भी कयास लगाए जा रहे थे कि डिंपल यादव के चुनावी मैदान में उतरने के बाद से शिवपाल यादव बहू का विरोध नहीं करेंगे। आपको बता दें कि अखिलेश यादव से नाराजगी के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना ली थी। उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया है। आज इसको लेकर शिवपाल यादव से सवाल भी पूछा गया। हालांकि शिवपाल यादव ने इस पर गोलमोल जवाब दिया है। 

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चापलूसों से घिरे हुए हैं

44 वर्षीय डिंपल यादव ने अपना पहला चुनाव फिरोजाबाद से लगा था। हालांकि, उन्हें हार मिली थी। इसके बाद 2012 में कन्नौज लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव निर्विरोध जीत हासिल करके सांसद बनी थीं। लेकिन 2014 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शिवपाल यादव ने आजम खान को लेकर भी पूछे गए सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब रामपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि आजम खान द्वारा उनके सजा के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए भी सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं। उनकी पार्टी सभी जगहों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला