केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी प्रवास के आख़िरी दिन जनसंवाद से युवाओं तक सशक्त जुड़ाव

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 27, 2026

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के तीसरे दिन जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और शैक्षणिक विकास को एक साथ आगे बढ़ाते हुए दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने एक ओर जहां जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों और तकनीकी संस्थान के छात्रों से संवाद कर भविष्य की दिशा भी तय की। विदित रहे कि इस दौरे पर केंद्रीय मंत्री ने शिवपुरी जिले को लगभग ₹200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, जो जिले की तस्वीर बदलने में सहायक होंगी। 

उल्लेखनीय है कि यह जनसुनवाई दूसरे चरण की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें पिछले तीन दिनों में शिवपुरी जिले में तीन बड़े जनसुनवाई शिविर- लुकवासा, भोंती और कोटा में आयोजित किए गए। इन शिविरों में 3000 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सीधे केंद्रीय मंत्री, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनी गईं।

मेधावी विद्यार्थियों से संवाद, देश निर्माण में भूमिका पर जोर

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आज सुबह टूरिस्ट विलेज में कक्षा 10वीं, 12वीं एवं UPSC में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सीखने और अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी तथा अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। सिंधिया ने कहा कि आज का भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार के साथ-साथ देश के लिए भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, क्योंकि भारत में वैश्विक नेतृत्व की अपार क्षमता है।

उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि मेधावी विद्यार्थियों में लगभग 70% बेटियां हैं, जो नारी शक्ति के बढ़ते योगदान का प्रतीक है।

UIT RGPV में छात्रों से संवाद, “टॉप नॉच” संस्थान बनाने की दिशा

सिंधिया ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RGPV), शिवपुरी में लगभग 200 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सिंधिया ने सुझाव दिया कि संस्थान में एक सशक्त छात्र परिषद (Student Council) का गठन किया जाए, जिससे विद्यार्थियों की समस्याएं व्यवस्थित रूप से सामने आ सकें। साथ ही उन्होंने एक मजबूत एलुमनी एसोसिएशन स्थापित करने का भी सुझाव दिया, जिसके देशभर में विभिन्न चैप्टर हों।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस संस्थान को “टॉप नॉच” कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य में ₹2500 करोड़ के डिफेंस यूनिट की स्थापना के बाद सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे और वे औद्योगिक क्षेत्र में भी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

जनसेवा, शिक्षा और विकास का समन्वित दृष्टिकोण

सिंधिया ने कहा कि उनका प्रयास केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को अवसर प्रदान कर क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनसंवाद और जनभागीदारी के माध्यम से शिवपुरी को विकास के नए आयामों पर स्थापित किया जाएगा।

पूरे प्रवास पर शिवपुरी को सड़क, पंचायत भवन से लेकर स्कूल तक लगभग ₹200 करोड़ के उपहार 

अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र को सड़क, पंचायत भवन, स्कूल, तहसील भवन सहित विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के माध्यम से लगभग ₹200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। इन पहलों के जरिए जहां ग्रामीण और शहरी अधोसंरचना को मजबूती मिली है, वहीं शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी को भी नई दिशा प्राप्त हुई है। सिंधिया ने अपने प्रवास के दौरान जनसुनवाई, लोकार्पण एवं भूमिपूजन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे और हर वर्ग को इसका वास्तविक फायदा मिल सके।

अपने शिवपुरी प्रवास के उपरांत केंद्रीय मंत्री आज ग्वालियर के लिए रवाना हुए, जहां वे बहुप्रतीक्षित वेस्टर्न बायपास परियोजना का निरीक्षण करेंगे और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे की कार्यवाही का जायजा लेंगे।

प्रमुख खबरें

Monsoon Heavy Rainfall Alert | देश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, मध्य और दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मैं बॉस हूँ... G7 समिट में Donald Trump के इस वायरल बयान के पीछे क्या था असली राज?

Video | आप चुप रहेंगे, संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत और UN महिला अधिकारी के बीच तीखी बहस, शिष्टाचार की उड़ीं धज्जियां

London Train Accident | लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने से टक्कर, ड्राइवर की मौत, 80 से अधिक यात्री घायल