फिर कमलनाथ पर बरसे शिवराज, कहा- वल्लभ भवन मंत्रालय को बना दिया था दलालों का अड्डा

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। भाजपा ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इन सबके बीच आज शिवराज सिंह चौहान रायसेन पहुंचे थे। रायसेन में भी उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। कमलनाथ पर हमला करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि उन्होंने वल्लभ भवन मंत्रालय को दलालों का अड्डा बना दिया था। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार 15 महीने रही, लेकिन विकास के कोई भी कार्य नहीं किए, बल्कि वल्लभ भवन मंत्रालय को दलालों का अड्डा बना दिया था। उनका प्रदेश के विकास से कभी लेना-देना ही नहीं रहा। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ पर बरसे CM शिवराज, बोले- जब विकास नहीं कर सकते तो कुर्सी पर ही क्यों बैठे थे ?

शिवराज ने यह भी कह दिया कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि विनम्र पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को शिक्षा के मामले में कोई बाधा न आए। हम उस अंत तक 'सीएम राइज स्कूल' पहल के साथ आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि जैसे ही बरसात खत्म हो धूम धाम से कन्या विवाह का आयोजन किया जाए। ₹55000 की राशि हमारी बेटियों को सामान एवं बाकी चीजों के लिए दी जाएगी। कांग्रेस नेता पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने बुजुर्ग जनों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना भी बंद कर दी थी। हमने उसे फिर से शुरू कर दिया है। आप वृद्धजन रामेश्वरम, काशी, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित सभी तीर्थ स्थलों तक जाएं।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह