'कांग्रेस की वजह से देश में बढ़ी आतंकवादी गतिविधि', शिवराज का आरोप- आतंकवाद और कांग्रेस एक दूसरे के पूरक

By अंकित सिंह | Jul 07, 2022

मध्य प्रदेश में निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बड़ी हुई है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा लगातार नगर निगम में बढ़िया प्रदर्शन के लिए जमकर प्रचार कर रही है। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधी पहुंचे थे यहां उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। कांग्रेस पर हमला करते हुए शिवराज ने कहा कि आतंकवाद और कांग्रेस का सीधा-सीधा रिश्ता रहा है..इतिहास उठाकर देख लीजिए देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं तो केवल कांग्रेस की वजह से बढ़ी हैं। आतंकवाद और कांग्रेस एक दूसरे के पूरक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही अजमेर शरीफ देख लीजिए। वहां सभी धर्मों के लोग जाते हैं। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि वहां के खादिम आतंक को फैलाने और हत्या करने की धमकी देते हैं और कांग्रेस ऐसे लोगों को बचाने की कोशिश करती है।

कमलनाथ पर तंज

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को शहडोल में 'जीतेंगे बूथ जीतेगी भाजपा' के तहत एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केवल चुनाव के लिए नहीं आए हैं, जनता की जिंदगी बदलने का संदेश लेकर आए हैं। जितने विकास कार्य भाजपा ने किए हैं उतने कांग्रेस ने कभी नहीं किए। उन्होंने बर्बाद किया है और हमने आबाद किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 महीने के लिए कमलनाथ आए थे और तब वो रोते ही रहते थे। कहते थे कि मेरे पास पैसे ही नहीं हैं, मामा खजाना खाली कर गया। वो रोते ही रहते थे। उन्होंने कहा कि क्या कोई मुख्यमंत्री रोता है क्या ? वो कहते थे पैसा नहीं है और मैं कहता हूं कि धनपुरी के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है। मैंने अभी भी भरपूर पैसा दिया है और काम गिनाने के लिए अभी समय नहीं है, विकास के लिए आगे और पैसा दूंगा।

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा