MP उपचुनाव वाले क्षेत्रों में नेताओं का दौरा, शिवराज और कमलनाथ कर रहे है प्रचार

By सुयश भट्ट | Oct 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख के नजदीक आते-आते प्रचार में भी तेजी आ गई है। दोनों ही राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता प्रचार में लग गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सघन कार्यक्रम है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे निवाड़ी के पृथ्वीपुर विधानसभा जाएंगे। और दिगौड़ा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। पृथ्वीपुर से मुख्यमंत्री सतना जिले के रैगांव विधानसभा पहुंचेंगे। दोपहर 1.15 बजे सतना जिले में रैगांव विधानसभा के महलेन के आयोजित चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.20 बजे रैगांव के श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को 6.35 बजे पन्ना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

इसे भी पढ़ें:बड़वानी में जुलूस को लेकर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पुलिसकर्मी और अन्य लोग हुए घायल 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी चुनावी दौरे पर रहेंगे। कमलनाथ खंडवा लोकसभा पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह के समर्थन में जनसभा लेंगे। कमलनाथ सुबह 10.25 बजे पुंजापुरा जाएंगे, 10.30 बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 11.55 बजे पंधाना में भी एक जनसभा को वे संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team