सिंधु जल संधि के निलंबन पर शिवराज ने की बड़ी बैठक, बोले- खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते

By अंकित सिंह | May 19, 2025

सिंधु जल संधि पर रोक के मुद्दे पर किसान संगठनों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं ने हम सभी को हिलाकर रख दिया है। निर्दोष लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उन्हें मार दिया गया। पूरा देश परेशान था और हर दिल में गुस्सा था। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं। लेकिन ये भारत है, अगर कोई हमें छेड़ता है तो उसे हम छोड़ते भी नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: सीमा पर जवान और खेतों में किसान तैयार हैं...खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर शिवराज की बड़ी बैठक

उन्होंने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है, मैं उनकी वीरता के आगे नतमस्तक हूं। उन्होंने उनके (पाकिस्तान के) ड्रोन और मिसाइलों को खिलौनों की तरह मार गिराया। पंजाब और दूसरे राज्यों के बच्चे उनके मलबे से खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने तीन दिन में ही घुटने टेक दिए। लेकिन निर्णायक फैसले लिए गए। पीएम ने फैसला किया कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया, सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया। यह कोई साधारण बात नहीं है।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन