शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

By सुयश भट्ट | Feb 09, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। जिसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अब कैबिनेट बैठक वर्चुअल नहीं होगी। आज से इस व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा, संग्रहालय अद्वैतवाद अंतर्राष्ट्रीय वेदांत सिद्धांत 2 हजार 141.85 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसे भी पढ़ें:एमपी के खंडवा में लगने जा रही है 81 फीट तिरुपति बालाजी की प्रतिमा, 2 करोड़ की लागत से बनी है मूर्ति 

वहीं पुलिस जवानों के लिए भोपाल में आधुनिक और सर्वसुविधा से युक्त पुलिस चिकित्सालय 52 बेड का खोलने की सहमति प्रदान की गई है। इसमें मध्य प्रदेश पुलिस के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से स्थानांतरित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों का इलाज किया जाएगा।

इसके साथ ही खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाही करने के लिए नियम बनेगा । इसके लिए मध्य प्रदेश खनिज नियम-2021 लागू करने का प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसमें खनिज के अवैध परिवहन पर अब वाहन जुर्माना नहीं देने की सूरत में राजसात किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:हिजाब विवाद पर एमपी के गृह मंत्री का बयान, कहा - ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं 

प्रदेश के सभी 412 नगरीय निकायों में सरकार अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन के दूसरे चरण को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें पाइप लाइन एवं घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय, अमृत शहरों में सीवरेज प्रबंधन तथा उपचारित जल के फिर से उपयोग को प्रोत्साहन, जलीय संरचनाओं और हरित क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

ग्वालियर में ट्रिपल आइटीएम कालेज से महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक स्वर्ण रेखा नाले के ऊपर फोरलेन फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है। लगभग साढे छह किलोमीटर लंबे 446 करोड रुपये की लागत वाले इस फ्लाई ओवर के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया गया है।

वहीं भोपाल और सीहोर में औद्योगिक केंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव पारित हो गया है। दो नए औद्योगिक केंद्र विकसित करने की तैयारी। यह भोपाल के बगरौदा गोकलाकुंडी और सीहोर के बडियाखेडी में होंगे।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर वाहनों की मांग तेज, लेकिन EV सप्लाई में आ सकती है बाधा: FADA

भारत में TFR घटकर 1.9 पहुंचा, बढ़ती बुजुर्ग आबादी पर विशेषज्ञों ने चेताया

Diwali पर MP में ₹14,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान, CAIT ने जारी किया आकलन

NCLT ने SBI के ₹12,668 करोड़ बकाये में Venugopal Dhoot को दिवालिया घोषित किया