शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

By सुयश भट्ट | Mar 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सुबह  11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक लेंगे। दोपहर 12.15 बजे  निवास पर मंत्रीगणों से चर्चा एवं दोपहर भोज देंगे।दोपहर 3.45 बजे मंत्रालय में प्रदेश के ग्रामों में गौरव दिवस मनाया जाने के संबंध में वेबकास्ट के माध्यम से उद्बोधन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:देश में कोविड-19 के 6,561 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 हुई 

दरअसल केबिनेट बैठक में वित्त विधेयक और अनुपूरक बजट को मंजूरी मिलेगी। सीपीए को बंद करने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। पीडब्ल्यूडी और वन विभाग में काम बंटेगा। पीडब्ल्यूडी को मिलेगी सड़क, सरकारी भवनों के रखरखाव की जिम्मेदारी। वन विभाग संभालेगा वनमंडल के सभी काम। प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी/कर्मचारी मूल विभाग में भेजे जाएंगे। सिंचाई परियोजना को मिलेगी मंजूरी।

इसके साथ ही पेसा एक्ट में वन समितियों को मिलेगा अधिकार। घरेलू उपभोक्ताओं के बिलों की राशि भुगतान के लिए समाधान योजना का अनुसमर्थन। मप्र पंचायत राज, ग्राम स्वराज संशोधन विधेयक 2022 को मंजूरी। कृषि, गैर कृषि उपयोग के लिए जल दरों का पुनर्निर्धारण। ग्वालियर और उज्जैन बस डिपो की परिसंपत्ति को नीलाम करने का प्रस्ताव।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश