शिवराज कैबिनेट ने सीपीए को खत्म करने का प्रस्ताव किया पास

By सुयश भट्ट | Mar 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए 61 साल पुरानी राजधानी परियोजना प्रशासन को गुरुवार से खत्म कर दिया है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में राजधानी परियोजना प्रशासन को खत्म करने का प्रस्ताव पास किया गया।

इसे भी पढ़ें:रोमानिया में मोदी सरकार की तारीफ करना सिंधिया को पड़ा भारी, सिटी मेयर ने जमकर लताड़ा 

जानकारी के मुताबिक राजधानी के विकास कार्यो को मूर्त रूप देने के लिए इसका गठन किया गया था। इसका काम भोपाल शहर की सड़कों को बनाने और उनकी मरम्मत करने के अलावा उद्यान, बिल्डंग निर्माण, पुल-पुलियाएं बनाने के काम भी सीपीए द्वारा किए जाते है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के भवन, भोपाल विकास योजना के कुछ मुख्य मार्गों का रखरखाव यहां से होता है, लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में एकांत पार्क, 7 एकड़ में मयूर पार्क, चिनार उद्यान, प्रियदर्शनी पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, शाहपुरा पहाड़ी स्थित मोरवन, मंत्रालय के सामने स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान, ई-1 से ई-7 स्थित उद्यानों के अलावा नगर वन, बोरवन का रखरखाव का जिम्मा देना है।

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेपाल में बाढ़ के बाद मानसिक आघात से निपटने को 50 विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स