विपक्षी एकता पर शिवराज चौहान का तंज, बताया बिना दूल्हे की बारात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी एकता को ‘‘बिना दूल्हे की बारात’’ जैसा बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास एक भी ऐसा नेता नहीं है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके। हाल ही में भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए चौहान ने कहा कि मोदी एक लोकप्रिय नेता हैं और पार्टी उनके नेतृत्व में 2019 का आम चुनाव जीतेगी। चौहान ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘विपक्षी एकता कुछ नहीं बल्कि ‘बिना दूल्हे की बारात है, इसका कोई नेता नहीं है।’ वे अपना-अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।’’ 

यह भी पढ़ें: जो नेता सपने पूरे नहीं करते, जनता उनकी पिटाई करती है: गडकरी

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मेरे लिए जो भी तय करेगी मैं करुंगा लेकिन मेरा मध्य प्रदेश से भावनात्मक तौर पर लगाव है। एक तरीके से मैं मध्य प्रदेश की सेवा करता रहूंगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रीय राजनीति में आएंगे, इस पर चौहान ने कहा कि पार्टी प्रमुख और प्रधानमंत्री उनके लिए जो भी फैसला करेंगे वह उसे अपनी पूरी क्षमताओं के साथ करेंगे। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले तक चौहान राज्य में विदिशा से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे थे।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस