धार डैम पर बोले शिवराज चौहान- स्थिति नियंत्रण में, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Aug 14, 2022

धार जिले के कारम नदी पर बन रहे एक बांध को अभी भी बचाने का काम जारी है। दरअसल, बांध की दीवार से पिछले दो दिनों से जारी पानी के रिसाव एवं मिट्टी गिरने से बांध के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। यही कारण है कि आसपास के लोगों को वहां से हटाने का काम जारी है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इन सब के बीच शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान भी सामने आया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धार बांध पर पूरी टीम की नजर है। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारी की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है। पानी की निकासी के लिए कल बायपास चैनल बनाया गया था। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी टीम के साथ अभी भी वल्लभ भवन के कंट्रोल रूम में बैठा हूं। सीएस, डीजीपी, एसीएस सहित पूरी टीम धार जिले के कारम बांध पर नजर रखे हुए है। जनता पूरी तरह से सुरक्षित रहे इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें: कारम बांध को टूटने से बचाने के लिए किया जाएगा खाली, तेजी से चल रहा काम, CM शिवराज ले रहे पल-पल की खबर

फिलहाल बांध के टूटने का खतरा पैदा होने की आशंका के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिए सेना एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें शनिवार को मौके पर पहुंच गयीं है। इसके अलावा, वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को भी तैयार रखा गया है (स्टैंड बाई पर), ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत लोगों के बचाव में भेजा जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बांध के निचले क्षेत्र में बसे 18 गांवों को शुक्रवार को ऐहतियातन खाली कराके लोगों को सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविरों में भेज दिया है। धार जिले की धर्मपुरी तहसील में कारम मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत निर्माणाधीन इस बांध में लबालब पानी भरा हुआ है। हालांकि, प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने रिसाव रोकने के लिए बृहस्पतिवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बांध के काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर 304 करोड़ रुपये की इस परियोजना में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। 

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश