शिवराज चौहान ने लगाई जनता अदालत, कमलनाथ सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

भोपाल। बिजली के भारी भरकम बिल और किसानों का फसल रिण माफ करने के मुद्दे को लेकर कमलनाथ सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि यदि तय समय में इन वादों को पूरा नहीं किया गया तो वह ‘‘सविनय अवज्ञा’’ आंदोलन शुरु करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज कस्बे में दो दिवसीय ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर, आज अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जल्द ही ‘‘सविनय अवज्ञा’’ आंदोलन शुरु करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: चंबल ने चंबल में मचाई तबाही, मुरैना और भिण्ड जिले के डेढ़ सौ गांवों में बाढ़ की स्थिति

चौहान ने अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों की भरपाईकरने की मांग करते हुए कहा कि वह किसानों के हक के लिए संघर्ष करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने रात जनता के बीच बिताई, किसानों के साथ दाल-बाटी पकाई और भजन गाए।इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (कमलनाथ) के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि अगर चौहान ने अपने 13 साल के शासन के दौरान लोगों का ख्याल रखा होता और ऐसे जनता दरबार आयोजित किये होते तो उन्हें आज बाटी नहीं पकानी पड़ती और न ही भजन गाने पड़ते। सलूजा ने कहा,  जब वह (चौहान) सत्ता में थे तो उन्होंने लोगों की परवाह नहीं की, लेकिन सत्ता खोने के बाद उन्हें जनता याद आने लगी।’’

प्रमुख खबरें

Passport यात्रा का दस्तावेज़ है, नागरिकता का नहीं: विदेश मंत्रालय का बड़ा स्पष्टीकरण

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आज, एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का महापुण्य

PoK में रोकी गयी खाना-पानी, ईंधन और दवाओं की सप्लाई! पाकिस्तान की इस गंदी चाल के पीछे की वजह हैरान करने वाली!!

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद