India-US Deal पर बोले Shivraj Singh, यह PM Modi की सफल कूटनीति, किसानों से खिलवाड़ नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2026

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का जोरदार तरीके से बचाव करते हुए भारतीय किसानों पर इसके असर को लेकर विपक्ष की चिंताओं को खारिज कर दिया। साथ ही संसद में अपने आचरण के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वे ‘‘झूठ की मशीन, अफवाहों का बाजार’’ बन गए हैं। चौहान ने तर्क दिया कि यह समझौता वास्तव में कम शुल्क के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देकर भारतीय किसानों को फायदा पहुंचाएगा। उन्होंने अमेरिका को 63,000 करोड़ रुपये के चावल निर्यात का हवाला दिया और कहा कि कम शुल्क से चावल, मसालों और वस्त्रों का निर्यात बढ़ेगा, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से कपास किसानों को फायदा होगा। इस चिंता को दूर करते हुए कि खेती में लगे 50 प्रतिशत से अधिक भारतीय अमेरिकी आयात में वृद्धि से प्रभावित हो सकते हैं, चौहान ने जोर देकर कहा, ‘‘बड़ी मात्रा में सामान आना शुरू नहीं होगा। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमारी सभी मुख्य फसलें सुरक्षित हैं। कोई बाजार नहीं खोला गया है। चाहे वह मुख्य अनाज हो, प्रमुख फल हों, या डेयरी उत्पाद हों, सब कुछ सुरक्षित है।’’

वह अमेरिकी वित्त मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहने के बाद जताई गई आशंकाओं का जवाब दे रहे थे कि अधिक अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत आएंगे। चौहान ने कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में पहले ही स्थिति स्पष्ट कर दी है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन