औरंगाबाद हादसे में मृत श्रमिकों के शव लाने शिवराज सरकार ने की ट्रेन की व्यवस्था

By दिनेश शुक्ल | May 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद में हुए हृदय विदारक ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव मध्य प्रदेश लाने के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से बात कर ट्रेन की व्यवस्था करवाई है। मृत श्रमिकों के शव ट्रेन से जबलपुर लाये जा रहे हैं। जबलपुर से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से आज ही 8  मई को शाम 7 बजे रवाना हो रही है।

इसे भी पढ़ें: विशेष ट्रेन से लौटे श्रमिकों ने कहा- मुश्किल का समय बीत जाएगा, फिर जाएंगे मजदूरी करने दिल्ली

मुख्यमंत्री चौहान ने औरंगाबाद पहुँचे राज्य सरकार के दल से टेलीफोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिये एक-एक लाख रूपये देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस दु:खद घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी महाराष्ट्र सरकार

औरंगाबाद दुर्घटना में मृत श्रमिकों के नाम सरकार ने जारी किए है जिनमें प्रदेश के रहने वाले 1. धन सिंह गोंड़ निवासी जिला शहडोल 2. निरवेश सिंह गोंड़ निवासी जिला शहडोल 3. बुद्धराज सिंह गोंड़ निवासी जिला शहडोल 4. अच्छे लाल सिंह निवासी जिला उमरिया 5. रबेन्द्र सिंह गोंड़ निवासी जिला शहडोल 6. सुरेश सिंह कोल निवासी जिला शहडोल 7. राजबोहरम पारस सिंह निवासी जिला शहडोल 8. धर्मेन्द्र सिंह गोंड़ निवासी जिला शहडोल 9. बिगेंद्र सिंह चैन सिंह निवासी जिला उमरिया 10. प्रदीप सिंह गोंड़ निवासी जिला उमरिया 11. सन्तोष नापित 12. बृजेश भईयादीन निवासी जिला शहडोल 13. मुनीम सिंह शिवरतन सिंह निवासी जिला उमरिया 14. दयाल सिंह निवासी जिला शहडोल 15. नेमशाह सिंह निवासी जिला उमरिया 16. दीपक सिंह अशोक सिंह गोंड़  निवासी जिला शहडोल । जबकि हादसे में सज्जन सिंह माखन सिंह धुर्वे निवासी जिला मंडला घायल हुए हैं। वही हादसे में इंद्रलाल कमल सिंह धुर्वे निवासी जिला मंडला, वीरेन्द्र सिंह चेन सिंह गौर निवासी जिला उमरिया और शिवमान सिंह हिरालाल गौर निवासी जिला शहडोल सुरक्षित है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी