MP: चुनावी साल में शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए लिया बड़ा फैसला, वृद्धावस्था पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी

By अंकित सिंह | Feb 25, 2023

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ भाजपा लगातार लोक लुभावने वादे कर रही है। इन सब के बीच राज्य की शिवराज सरकार भी कुछ ऐसे फैसले ले रही है जिसका लाभ पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में हो सकता है। शिवराज सरकार ने लड़कियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस बात की घोषणा खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को अनुमोदित किया, इसमें किसी भी जाति, समाज से आने वाली बहनों को जिनकी उम्र 23 साल से ज्यादा होगी उनके खाते में 1,000 रुपए प्रति माह डाले जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: मदिरा प्रदेश कहकर कमलनाथ ने मध्य प्रदेश का किया है अपमान किया : मुख्यमंत्री चौहान

सीधी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शिवराज ने कहा कि में जो नहीं रहे, उनके परिवारों और घायलों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। आज समत्व भवन में कैबिनेट बैठक प्रारंभ करने से पूर्व मंत्री परिषद के साथियों के साथ सीधी बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सीधी में कल रात हुई दुर्घटना में 14 हमारे भाई-बहन नहीं रहे और 40 साथी घायल हैं। हम रात में ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गये। इसके पश्चात रीवा में अस्पताल में घायलों से भेंट की और समुचित चिकित्सा व्यवस्था का निर्देश दिया। आवश्यकता पड़ने पर हम घायलों का इलाज बाहर भी करायेंगे, यह निर्णय लिया। हमने तय किया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जो नहीं रहे, उनके परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। 

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।