MP में 25 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के बाद शिवराज सरकार की विदाई हो जायेगी: पटवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दावा किया है कि प्रदेश में शिवराज सरकार ने प्रलोभन और पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल की है इसलिये 25 विधानसभा सीटों के आगामी उपचुनाव के बाद इस सरकार की विदाई हो जायेगी। पटवारी ने इसके साथ ही चुनाव आयोग से प्रदेश में उपचुनाव जल्द कराने की मांग की। पटवारी ने बुधवार को यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग से 25 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जल्द कराने की मांग करती है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराज और शिवराज ने मिलकर बजाया उप चुनाव का विगुल, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

उन्होंने दावा किया कि प्रलोभन और पिछले दरवाजे से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई भाजपा को उपचुनाव के नतीजों के बाद सत्ता से बेदखल होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की विजय होगी और जनता भाजपा को करारा जबाब देगी। पटवारी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार का उद्देश्य किसी भी तरह सरकार में बने रहना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कर विधायकों को प्रलोभन देकर यह सरकार सत्ता में बने रहना चाहती है और इसलिए उपचुनाव जल्द से जल्द कराना आवश्यक है। कांग्रेस नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। पटवारी ने कहा कि भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर