शिवराज सरकार देगी निर्धन उपभोक्ताओं को तीन माह का मुफ्त राशन

By दिनेश शुक्ल | Apr 19, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी पात्र निर्धन उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों से एक साथ तीन माह का राशन निःशुल्क मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों और कस्बों के साथ ही प्रदेश के ग्रामों में भी संक्रमण बढ़ने से रोकना है। ग्रामों में जो सुरक्षित हैं, वे सुरक्षित रहें और बाहर न निकलें। जहाँ अधिक संक्रमित रोगी हैं वहाँ कन्टेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करें। हर स्थिति में संक्रमण की चेन तोड़ना है। रहवासी संघ और स्वैच्छिक संगठन सहयोग करें ताकि जो व्यवस्थाएँ छोटी पड़ रही हैं, उन्हें पर्याप्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री  ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स से संवाद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने खंडवा, बुरहानपुर प्रशासन के संक्रमण नियंत्रण के प्रयासों को सराहनीय बताया है। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल सहित इंदौर,उज्जैन और रतलाम में कोरोना कर्फ्यू, हरिद्वार कुंभ से आने वाले होंगे सेल्फ क्वारेंटाइन

इस दौरान मुख्यमंत्री  ने कलेक्टर्स से कहा कि जिन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं, वे प्लांट स्थापना का कार्य प्रारंभ करें। कुछ जिलों में ऑक्सीजन सिलेंडर लेने की पहल सराहनीय है। कलेक्टर द्वारा स्थानीय प्रबंध भी सुनिश्चित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक घर से न निकलें, संक्रमण की चैन तोड़ें। भारत और मध्य प्रदेश हम सबकी माँ है, इसके दूध की लाज रखना है। समाज, इस संकट में साथ खड़ा हो। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स से कहा कि आइसोलेशन केन्द्रों के लिए निजी और सरकारी भवन का उपयोग करें। कलेक्टर अपने स्तर पर नवाचार भी करें। हम सम्मिलित प्रयासों से जंग जीत जायेंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में तेजी से सामान्य हो रही है ऑक्सीजन की सप्लाई- शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि औषधियों की कालाबाजारी करने वाले को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) में कारावास भेजें। इस समय सबसे बड़ी आवश्यकता लोगों का जीवन बचाना है। जीवनरक्षक इंजेक्शन को अधिक कीमत पर बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले स्थानीय प्रबंध में वित्तीय समस्या नहीं आने दी जाएगी। राज्य शासन स्तर से धन राशि की कमी नहीं होगी। यह प्रत्येक जिले का टास्क होना चाहिए कि कम से कम रोगी अस्पताल पहुँचे। होम आइसोलेशन व्यवस्था का अधिकतम प्रयास हो। इन्दौर में की गई पहल प्रशंसनीय है। सांसद, विधायक भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। सामाजिक संगठन सरकार के प्रयासों को मजबूत करें। निश्चित ही इस महामारी को हम सभी मिलकर हरा देंगे।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान