शिवराज ने पराली जलाने के मुद्दे पर की उच्च स्तरीय बैठक, क्या प्रदूषण पर लगेगा लगाम?

By अंकित सिंह | Oct 26, 2024

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पराली जलाने के मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद शिवराज ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण के मुद्दे और उसका समाधान खोजने के लिए आज एक अहम बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पिछले साल से इस साल तक पंजाब में पराली जलाने में 35% और हरियाणा में 21% की कमी आई है। राज्यों ने कहा है कि वे लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का आरोप, झारखंड में लूट मची है, महिलाओं और युवाओं के लिए सोरेन सरकार ने कुछ नहीं किया

राय ने कहा कि पटाखों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ-साथ एनसीआर की सभी सरकारों को इस संबंध में ठोस कदम उठाने चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में अनुकूल हवाओं के कारण शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ, हालांकि तब भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 227 दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार सुबह यह 281 था। शुक्रवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत एक्यूआई 270 दर्ज किया गया। राजधानी में यह लगातार दूसरा दिन है जब एक्यूआई में सुधार हुआ है जबकि पिछले चार दिनों तक एक्यूआई ‘बेहद खराब’ रहा था।

प्रमुख खबरें

Rise & Fall 2 | तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के 3 महीने के भीतर ही पूर्व पत्नी को एक्स-बॉयफ्रेंड को लव यू मैसेज करते देखा था

Arctic Open में PV Sindhu की Ratchanok Intanon से हार, तीन गेम में मुकाबला गंवाया

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार