सीमा पर जवान और खेतों में किसान तैयार हैं...खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर शिवराज की बड़ी बैठक

By अंकित सिंह | May 09, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के कृषि भंडार में गेहूं, चावल और अन्य अनाज की भरपूर आपूर्ति है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम आतंकवादियों को नहीं छोड़ेंगे; हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन नागरिकों पर नहीं। कृषि विभाग के तौर पर हमारी जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हमारे कृषि भंडार भरे हुए हैं। गेहूं हो, चावल हो या कोई और अनाज, हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है। जवान सीमा पर तैनात हैं और वैज्ञानिक खेतों में किसानों के साथ हैं। खेतों में किसानों के साथ काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir में ऐसा था हाल, जाने कश्मीरियों की जुबानी जब पाकिस्तान ने किए थे ड्रोन और मिसाइल अटैक

इससे कुछ ही घंटों पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भारत-पाकिस्तान में जारी सैन्य संघर्ष के बीच देश के अस्पतालों के स्वास्थ्य प्रबंध की शुक्रवार को समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी। बैठक के दौरान, स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि नियंत्रण केंद्र से पूरी निगरानी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

IRDAI Distribution Reforms | बीमा खरीदना होगा आसान और सुरक्षित! IRDAI ने बनाए नए नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

CEC और EC चयन पैनल में LoP की मौजूदगी महज दिखावा, Supreme Court में बोले Justice Datta

Sam Altman और Dario Amodei की UN से अपील, AI के विकास पर बने वैश्विक सुरक्षा नियम

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर Rahul Gandhi ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा