पत्थरबाजों पर नकेल कसने की तैयारी में MP सरकार, शिवराज बोले- अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना राज धर्म

By अंकित सिंह | Feb 12, 2021

कानून और व्यवस्था को लेकर शिवराज सिंह चौहान काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। जबसे उन्होंने इस बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाली है तब से वह लगातार इसको लेकर अपनी सख्ती दिखा रहे हैं। लव जिहाद कानून के बाद अब शिवराज सिंह की सरकार पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रही है। शिवराज सिंह चौहान ने तो यहां तक कह दिया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही राज धर्म है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पथराव कानून और व्यवस्था का सामान्य उल्लंघन नहीं है। इसके लिए असाधारण कानून की आवश्यकता है। शिवराज ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन है। यह कोई साधारण अपराध नहीं है। इससे लोगों की जान भी जा सकती है। यह समाज में भय और आतंक का माहौल पैदा करता है जिससे भगदड़ मचती है। आपको बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। उज्जैन, इंदौर और मंदसौर में कई लोग पत्थरबाजी की घटना में जख्मी हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया