शिवराज ने की कमलनाथ से मुलाकात: किसानों, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम यहां मंत्रालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर किसानों के मुद्दे सहित विभिन्न विषयों पर बातचीत की। मुलाकात के बाद चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने प्रदेश में किसानों के मुद्दे और कानून - व्यवस्था की स्थिति की ओर मुख्यमंत्री कमलनाथ का ध्यान आकृष्ट किया। 

चौहान ने कहा, ‘‘हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि और आंधी से किसानों की फसलें खराब हुई हैं। इस पर मैंने किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कही। इसके अलावा मैंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों को दो लाख रुपये तक रिण माफ करने की योजना पर मुख्यमंत्री से बात की।’’ चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति मजबूत करने की जरुरत पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत