शिवराज के मंत्री ने ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा, आप जिन्ना बनने की कोशिश न करें

By अंकित सिंह | Sep 10, 2021

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लेकर देश की राजनीति लगातार गरम में रहती है। असदुद्दीन पर मुसलमानों की राजनीति करने का आरोप भी लगता है। साथ ही साथ विपक्ष के कई दल उन्हें वोट कटवा पार्टी के रूप में लगातार प्रस्तुत करते हैं। इन सबके बीच मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शामिल वरिष्ठ मंत्री विश्वास सारंग ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा है। असदुद्दीन पर निशाना साधते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद का माहौल बिगाड़ चुके हैं। देश के बाकी राज्यों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। BJP के शासन में किसी को इस तरह माहौल बिगाड़ने की इज़ाजत नहीं मिलेगी। उन्हें चेतावनी देना चाहता हूं कि वे जिन्ना बनने की कोशिश न करें। विश्वास सारंग ने आगे कहा कि इस बार वह हैदराबाद से भी बुरी तरह चुनाव हारने वाले हैं। केवल जातिगत और धर्म की राजनीति कर अपनी रोटी सेकना ओवैसी जैसे नेताओं का काम हो गया है। मैं ओवैसी को बता दूँ कि यूपी में प्रचंड बहुमत से BJP की सरकार बनेगी। दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि परम पूज्य मोहन भागवत जी के बारे में बात करने की हैसियत दिग्विजय सिंह जी की नहीं। स्क्रिप्टेड ट्वीट के माध्यम से वह मीडिया की सुर्ख़ियों में बने रहना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी