शिवराज का सवाल, कमलनाथ के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

मुरैना (मध्यप्रदेश)।  मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ की राज्य की मंत्री इमरती देवी के खिलाफ ‘आइटम’ टिप्पणी को पार्टी नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दुर्भाग्यपूर्ण बताने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर अपना हमला तेज कर दिया। चौहान ने कहा, ‘‘ मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस ने इन्हें (कमलनाथ) अब तक मध्य प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष क्यों बना रखा है?’’ तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मुरैना जिले के जौरा में चुनाव प्रचार करने आये चौहान ने मीडिया से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने ये स्वीकार किया कि कमलनाथ ने गलती की। उनसे सवाल यह है कि यदि गलती की है तो आप क्या कार्रवाई करेंगे? दूसरी बात कमलनाथ ‘सीना जोरी’ कर रहे हैं और गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये (कमलनाथ) आज भी... कह रहे हैं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा। ये कैसा नेता हैं?’’ राहुल गांधी ने कमलनाथ की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग की है। इसके बाद कमलनाथ ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था और कहा था कि उन्होंने कुछ भी असम्मानजनक नहीं कहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के लेख पर Tariq Anwar का समर्थन, बोले- West Asia पर सच बोलने से भाग रहे लोग

Middle East Conflict MEA Helpline | संकट में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले 92.17 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, युद्ध की आहट से बाजार में हाहाकार

फ्रेंडली फायर का शिकार हुए अमेरिकी फाइटर जेट्स! कुवैती पायलट की गलती से गिरे 3 US F-15 विमान, जांच में बड़ा खुलासा | Iran-Kuwait Conflict