By अंकित सिंह | Feb 16, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदौलत ही मुख्यमंत्री बना। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस से में हुए फूट की वजह का फी खुलासा कर दिया। जब शिवराज सिंह चौहान अपनी यह बात रख रहे थे, तब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम रीवा के चोरहाटा में एयरपोर्ट के भूमि पूजन तथा महिला सम्मेलन का था। इस दौरान कांग्रेस में फूट का कारण बताते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा दिखा कर मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी। लेकिन बाद में उनको ही भूल गए। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया गया। उन्होंने ऐसे कुकर्म किए कि पूरा सुबह तबाही की तरफ चला गया यही कारण था कि नरेंद्र मोदी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खड़े होने का फैसला लिया।
इस कार्यक्रम में शिवराज ने यह भी कहा कि आज एक सपना साकार हो रहा है। केवल हमारा रीवा नहीं, संपूर्ण विंध्य और बघेलखण्ड विकास की उड़ान भरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भोपाल से लेकर सिंगरौली तक यानी भोपाल, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली तक सीधा-सीधा एक्सप्रेस वे बनाया जायेगा। यह केवल कनेक्टिविटी नहीं होगी, बल्कि उद्योगों का जाल बिछाकर नौजवानों को रोजगार देने का काम किया जायेगा। शिवराज ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि महिला सशक्त होगी, तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा, तो देश सशक्त होगा।