'राहुल झाड़ी तो केजरीवाल बबूल का पेड़', Gujarat में बोले शिवराज- AAP और कांग्रेस देश से संतोष और शांति को मिटा देंगे

By अंकित सिंह | Nov 18, 2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कल्पवृक्ष है। आप जो चाहे प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी और राहुल गांधी पर भी जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को बबूल का पेड़ बताया है और कहा कि उनमें कांटे ही मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक झाड़ी है जो फसलों को नष्ट कर देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस देश से संतोष और शांति को मिटा देंगे। दरअसल, कच्छ में शिवराज एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को वोट विकास और जनता के कल्याण तथा देश के सुरक्षा की गारंटी है। इसलिए आपसे आग्रह है कि अपना आशीर्वाद देकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों विजयी बनाइये। 

इसे भी पढ़ें: जज के ट्रांसफर से खफा वकील, कहा- गुजरात में हो जाएगा न्यायिक स्वतंत्रता का अंत, GHCAA बार ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करती है। कांग्रेस की सरकार में हमे यही पढ़ाया गया कि देश को स्वतंत्रता सिर्फ एक परिवार ने ही दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मांडवी के भाइयों-बहनों, 'कांग्रेस' और 'आप' के पास झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं है। कुछ नहीं चलेगा, तो जातिवाद चलायेंगे। भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवाद और विकास के लिए कटिबद्ध है। आुपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। पहले चरण में सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के इलाकों में मतदान होगा। दूसरे चरण में उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर