'ज़मीन मैं गरीबों को बाटूंगा', शिवराज बोले- हमने बुलडोजर चला कर 21 हजार एकड़ ज़मीन मुक्त कराई है

By अंकित सिंह | Jul 08, 2022

मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल जारी है। दरअसल, राज्य में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। इन सब के बीच बालाघाट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में विकास के सारे काम ठप हो गए थे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जो संकल्प पत्र भाजपा ने दिया है, उसे मैं पूरा करूंगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने बुलडोजर चला चला कर 21 हजार एकड़ ज़मीन मुक्त कराई है। ये ज़मीन मैं गरीबों को बाटूंगा। 

इसे भी पढ़ें: काली पोस्टर विवाद: निर्माता लीना मणिमेकलाई की बढ़ी मुश्किलें, भोपाल में उनके खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि विकास और जनता का कल्याण ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। इसलिए आपसे निवेदन करने आया हूं कि भाजपा को ही अपना आशीर्वाद दें। वहीं, मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा है मतदान, लोकतंत्र का प्राण है मतदान। हम लोकतंत्र के माध्यम से अपनी सरकार चुनते हैं। अभी ग्राम सरकारों के चुनाव हो रहे हैं। मुझे प्रसन्नता है कि मेरे गांव जैत में भी मेरी अपील मानते हुए जनता जनार्दन ने अपने सरपंच और सारे पंचों को निर्विरोध चुना है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी