गोडसे पर प्रज्ञा के विवादास्पद बयान से शिवराज ने काटी कन्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा देशभक्त बताये जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान इस विवादास्पद कथन पर शुक्रवार को निजी टिप्पणी करने से बचते दिखायी दिये। प्रज्ञा के इस बयान को लेकर किये गये सवालों पर चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा,  इस मामले में भाजपा अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश की भोपाल सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मौजूदा लोकसभा चुनाव लड़ा है।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार को भी उखाड़ फेंकने तक चुप नहीं बैठेगा गठबंधन: मायावती

उन्होंने सूबे की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार पर मतदाताओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा,  कमलनाथ कह रहे हैं कि उनकी सरकार ने किसान कर्ज माफी समेत 83 चुनावी वचन पूरे कर दिये हैं। लेकिन उनकी यह बात महज झूठ का पुलिंदा है। चौहान ने कमलनाथ सरकार के राज में भारी भ्रष्टाचार और ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप भी लगाये। उन्होंने कहा,  कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है।  

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी