शिवराज सिंह चौहान का आरोप, झारखंड में लूट मची है, महिलाओं और युवाओं के लिए सोरेन सरकार ने कुछ नहीं किया

By अंकित सिंह | Oct 24, 2024

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के युवाओं, महिलाओं और लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पिछले 5 वर्षों में झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। झारखंड में माँ, बहन और बेटी का सम्मान सुरक्षित नहीं है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। 

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से, लोबिन हेम्ब्रोम बोरियो से और सीता सोरेन जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला से, गीता बलमुचू को चाईबासा से, गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से उम्मीदवार बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनाव: झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव मैदान में

झारखंड में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) (जेडी-यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के साथ गठबंधन में लड़ेगी। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी