शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा सीता माता मंदिर बनाएंगे कमलनाथ

By दिनेश शुक्ल | Jan 28, 2020

भोपाल। भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने श्रीलंका में सीता माता का मंदिर बनवाने की घोषणा की थी। लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता से जाने के बाद भी श्रीलंका में बनने वाले सीता माता मंदिर को लेकर कमलनाथ सरकार ने काम शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साफ्ट हिन्दुत्व की राह पर चलने वाले कमलनाथ ने प्रदेश में रामपथ गमन और गौशालाओं के निर्माण को लेकर वचन पत्र में वादा किया था। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कमलनाथ ने इस पर काम भी शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निर्देश दिए कि श्रीलंका में सीता मंदिर के भव्य निर्माण के लिए शीघ्र ही एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश एवं श्रीलंका सरकार के अधिकारियों के साथ ही महाबोधि सोसायटी के सदस्य भी शामिल होगें। प्रदेश सरकार द्वारा बनाई जाने वाली समिति मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी करेगी, जिससे मंदिर का निर्माण तय समय में हो सके। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि मंदिर के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाए और इसी वित्तीय वर्ष में आवश्यक धन राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई