Shivraj Singh Chauhan ने पिछड़े वर्गों के लिए किये गये प्रयासों को लेकर मोदी सरकार की तारीफ की

By Prabhasakshi News Desk | Aug 23, 2024

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों को लेकर शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी सरकार की तारीफ की तथा कांग्रेस नीत विपक्ष पर इस वर्ग के वास्ते महज ‘जुबानी जमाखर्च’ करने का आरोप लगाया। कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौहान स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंडल को तीन ब्रिटिश अधिकारियों की हत्या के आरोप में 19 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इन अधिकारियों को 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान की गयी पुलिस गोलीबारी के लिए जिम्मेदार समझा गया था। 

चौहान का यह बयान राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा ‘जातीय जनगणना’ की जोरदार वकालत करने की पृष्ठभूमि में आया है, जिसका तात्पर्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के अलावा अन्य सामाजिक समूहों की गणना से है। ऐसी जनगणना आखिरी बार लगभग एक सदी पहले की गई थी। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘सिर्फ़ बातें करने से काम नहीं चलेगा। हमें आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने की जरूरत है। मोदी सरकार बेघरों के लिए अगले चार साल में 13 लाख घर बनाने के लिए कटिबद्ध है। लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।’’ 

कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘हम कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के साथ-साथ खेती की लागत में कमी लाने का भी प्रयास कर रहे हैं ताकि कृषि को आर्थिक रूप से अलाभकारी गतिविधि के रूप में न देखा जाए। बागवानी और फूलों की खेती जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान सहने वाले किसानों को सहायता प्रदान की जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कृषि का विविधीकरण सरकार की योजना में शामिल है... पारंपरिक फसलों के साथ-साथ हम उन फसलों की खेती को प्रोत्साहित करेंगे जिनसे अधिक धन प्राप्त हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi से Dehradun अब सिर्फ 2.5 घंटे में! New Expressway से 6 घंटे का मुश्किल सफर हुआ आसान

World Politics में हलचल! ईरान संकट के बीच ट्रंप ने PM मोदी को किया फोन, 40 मिनट हुई चर्चा

West Asia Crisis: भारत की Energy Security खतरे में, तेल सप्लाई पर मंडराया बड़ा संकट

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11