विपक्ष की बैठक पर शिवराज का तंज, जब भारी बाढ़ आती है तो अपनी जान बचाने के लिए सांप, मेंढक, बंदर...

By अंकित सिंह | Jun 24, 2023

विपक्षी एकता की बैठक को लेकर राजनीतिक वार-पटवार का दौर जारी है। भाजपा विपक्षी एकता की बैठक पर लगातार सवाल खड़े कर रही है। भाजपा का दावा है कि यह मात्र फोटो सेशन था। भाजपा यह भी कह रही है कि सभी परिवारवादी दल अपने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब बाढ़ आती है तो सांप, मेंढक, बंदर सब एक साथ हो जाते हैं और पेड़ पर बैठ जाते हैं। वही स्थिति विपक्षी दलों की है। 

इसे भी पढ़ें: Congress पर हमलावर हुई AAP, अध्यादेश पर रुख साफ करने को कहा, पार्टी विधायक ने राहुल पर साधा निशाना

विपक्षी एकता कभी नहीं होगी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पूरी 80 सीटे जीतेगी, विपक्ष यहां पूरी तरह से साफ है। विपक्षी एकता कभी नहीं होगी क्योंकि ये कुर्सी के लिए एकत्रित हुए हैं जबकि भाजपा देश के लिए लड़ रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पटना की बैठक विपक्ष के लिए दुर्घटना की तरह हो गई है। विपक्ष के पास नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ कोई भी नेता नहीं है। विपक्षी दलों का एकत्रीकरण सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के नाम का खौफ है। 2024 में किसी के ऊपर हार का ठीकरा न फूटे इसलिए भी यह लोग साथ आए हैं। 

प्रमुख खबरें

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे

Rajasthan में पंचायत चुनाव से पहले 14 IPS और 15 RAS अधिकारियों का तबादला

Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन