MP: चुनावी साल में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश को मिला 53वां जिला

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर दी है। इसमें जिले के साथ ही मध्यप्रदेश में अब कुल 53 जिले हो जाएंगे। इसने जिले में चार तहसील को शामिल किया गया है। मऊगंज, हनुमाना, नईगढ़ी और देवतालाब। अपने वक्तव्य में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज से मऊगंज को जिला बनाने की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी और 15 अगस्त को इस जिला मुख्यालय पर झंडा फहराया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के सीएम ने बर्थडे पर जनता से मांगा स्पेशल गिफ्ट, 64 साल के हो जाएंगे 'मामा' शिवराज सिंह चौहान

इसके साथ ही भाजपा नेता ने इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नईगढ़ी, मऊगंज, हनुमना तथा देव तालाब को मिलाकर मऊगंज को मध्यप्रदेश का जिला बनाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान में बाद इलाके में जश्न का माहौल है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी इसी इलाके से आते हैं। उन्होंने कई बार इसकी वकालत भी की थी। जिले की कुल जनसंख्या 6 लाख से ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री ने रीवा के मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग दृष्टिबाधित बेटा-बेटियों से भेंट की और उनके प्रशिक्षण के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उपकरणों का अवलोकन किया।

इसे भी पढ़ें: MP ने पेश किया 3.14 लाख करोड़ रुपये का बजट, चुनावी साल में शिवराज सरकार के किए कई बड़े ऐलान

शिवराज ने कहा कि लोग कहते थे कि बेटी बोझ है, तो मैंने संकल्प लिया था कि बेटी को वरदान बनाकर ही चैन की सांस लूंगा। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने लाडली लक्ष्मी योजना बनाकर बेटियों को वरदान बनाया। मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली हर बेटी लखपति होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए मैंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाई। इस योजना में बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये मिलेंगे। यह बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand: वाशिंगटन और प्रसिद्ध के झटकों से बैकफुट पर कीवी टीम, लंच तक 157 पर 4 विकेट

COP31 में जीवाश्म ईंधन और वित्त पर सहमति नहीं, Bhupender Yadav बोले जारी रहेगा प्रयास

Libya में Russian warship मर्कुरी पर Drone हमला, बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर लगी आग

Haryana Congress ने भिवानी के बिधवान में चौपाल लगाकर शुरू किया अभियान