मुख्यमंत्री चौहान, कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने मोतीलाल वोरा के निधन पर जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया। वोरा का 93 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘वोरा अजातशत्रु राजनेता थे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री को खोया है। मैं वरिष्ठ राजनेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा हूं। वोरा का कल ही 93वां जन्मदिवस मनाया गया था। एक युग का अंत हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वोरा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाले राजनेता थे। वे गुण-दोष का विचार कर निर्णय लेते थे। उनका जाना प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है।’’ कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने जीवन पर्यन्त विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस की सेवा की, कांग्रेस की मज़बूती के लिये कार्य किया। एक दिन पूर्व ही उनका 93वां जन्मदिवस था। परिवार के प्रति शोक-संवेदनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने मोतीलाल वोरा के निधन पर जताया शोक, बोले- उन्हें व्यापक प्रशासनिक अनुभव था 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘मुझे बहुत दुख है कि मोतीलाल वोरा जी नहीं रहे। पिछले लगभग 50 साल से हमारा परिचय था। उनसे ज्यादा मेहनती व्यक्ति मैंने अपने जीवन में नहीं देखा है। आज वह हमारे बीच में नहीं रहे। मैं शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी