Prabhasakshi NewsRoom: MP CM Shivraj Singh Chouhan ने सीधी घटना के पीड़ित के धोए पांव, मुख्यमंत्री आवास में किया सम्मान

By नीरज कुमार दुबे | Jul 06, 2023

मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस ने जहां इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरना शुरू किया तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई कर और पीड़ित का सम्मान कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा के शासन में कानून का राज बना रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जायेगा। शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले के संज्ञान में आते ही जिस तरह आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करवाई, उस पर रासुका लगाने के निर्देश दिये, आरोपी के घर में बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया उससे मध्य प्रदेश सरकार के सख्त रुख का संदेश गया है। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीड़ित व्यक्ति का जिस तरह सम्मान किया और उसके पैर धोये वह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री कितने कोमल हृदय वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: NSA लगा दिया, बुलडोजर भी चला दिया, जरूरत पड़ी तो अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे, गलत मंशा वालों को मामाजी का साफ संदेश

हम आपको बता दें कि सीधी के एक वायरल वीडियो में आरोपी प्रवेश शुक्ला दशमत रावत पर पेशाब करता नजर आ रहा है। उसे यह वीडियो वायरल होने वाले दिन 5 जुलाई को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था और आज उसे मेडिकल परीक्षण के लिए फिर से ले जाया गया।

शिवराज सिंह चौहान ने आज जिस तरह से पीड़ित दशमत का सम्मान किया उससे कांग्रेस के वह आरोप भी हवा हवाई साबित हुए हैं जिसके तहत पार्टी आरोप लगा रही थी कि पीड़ित को हिरासत में रखा गया है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक कमलेश्वर पटेल ने अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया था। कमलेश्वर पटेल ने पुलिस पर पीड़ित को 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इंकार किया है। इस बीच, सीधी से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला भी पीड़ित के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। हम आपको यह भी बता दें कि आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को उसके पिता के घर का एक हिस्सा ढहा दिया। 

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।