Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पराली जलाने की घटनाओं में ‘‘ऐतिहासिक’’ कमी लाने के लिए पंजाब के किसानों की मंगलवार को सराहना करते हुए कहा कि कृषकों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। चौहान ने पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत दूसरी किस्त के रूप में 254.20 करोड़ रुपये जारी करने संबंधी मंजूरी पत्र सौंपा। मंत्री ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम के तहत मोहाली और लुधियाना के एक दिवसीय दौरे पर थे।

पराली जलाने की घटनाओं में लगातार कमी लाने के पंजाब के प्रयासों की सराहना करते हुए चौहान ने कहा कि राज्य तेजी से देश के बाकी हिस्सों के लिए मिसाल बन रहा है। उन्होंने किसानों से पर्यावरण की रक्षा और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के तरीकों को अपनाना जारी रखने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आज पंजाब के किसानों को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि पराली जलाने की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी आई है।

मैं दुनिया से कहना चाहता हूं कि किसानों को बदनाम न करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रदूषण के लिए किसान बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए अन्य कारक जिम्मेदार हैं। दरअसल, पंजाब के किसानों ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है कि पराली न जलाएं, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें। जब यह पराली मिट्टी में मिल जाती है, तो जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है।’’ एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने उर्वरकों की कालाबाजारी और उर्वरक खरीद के साथ जबरन अन्य उत्पाद देने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा की।

चौहान ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों को जेल की सजा होगी। उन्होंने नकली कीटनाशकों और अन्य घटिया कृषि उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक सख्त नया कीटनाशक कानून लाने की भी घोषणा की। चौहान ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के किसानों के जीवन और आजीविका को बेहतर बनाना होना चाहिए।

इसी प्रतिबद्धता के तहत उन्होंने खुड्डियां को पीएम-आरकेवीवाई के तहत 254.20 करोड़ रुपये जारी करने संबंधी मंजूरी पत्र सौंपा।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर