मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग पहुंचे, मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि

By अनिल रतेरिया | Dec 22, 2020

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर दुर्ग जिले में शोक का माहौल है। वोरा की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए पद्मनाभपुर स्थित उनके निवास पर रखा गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके पुराने मित्र, करीबी व्यक्तियों, आम जनता के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान के साथ ही बृजमोहन अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता भी वोरा के निवास पहुंचे। 

वोरा के निधन से पूरे दुर्ग में शोक का माहौल है। अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए जहां लोग उनके निवास स्थान पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी अंतिम यात्रा के लिए तय किये गए रुट पर जगह-जगह लोगों का और संगठनों का जमावड़ा है। सभी अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए खड़े हैं। मोतीलाल वोरा अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा मोतीलाल का नाम रहेगा जैसे नारे लोग लगाते रहे। 

इसे भी पढ़ें: मोतीलाल वोरा के निधन पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन दिन का राजकीय शोक 

इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने वोरा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा मोतीलाल जी वोरा के चरणों में श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने आया था। वो मध्यप्रदेश के ऐसे नेता थे जो आजादशत्रु थे। वो सबसे प्यार करते थे। अविभाजित मध्यप्रदेश के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी चली गयी। वोरा जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कांग्रेस के कर्मठ नेता थे। कोई उनका विरोधी नहीं था। मुख्यमंत्री के रूप में वो आम आदमी के मुख्यमंत्री थे। अगर कोई विरोधी भी गया तो वोरा जी से जो हो सकता था उसके लिए कभी इनकार नहीं किये। मुझे याद है जब स्वर्गीय सुन्दर लाल पटवा जी के क्षेत्र में ओले गिरे थे तो तब वोरा जी मुख्यमंत्री थे। पटवा जी के साथ निरिक्षण करने चले गए थे। उस समय मैं युवा मोर्चा का नेता था। केवल कांग्रेस और छत्तीसगढ़ ने अपना नेता नहीं खोया देश ने कर्मठ राजनेता और समाजसेवी को खोया है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी