शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, इन तरीकों को खोले जाएंगे स्कूल और कॉलेज

By सुयश भट्ट | Jul 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब प्रदेश में स्कूल और कॉलेज खोले जा सकते हैं। एक निजी कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की हैं।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने से किया इनकार 

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस प्रकार से अभी कोरोना का प्रोकप कम है इसलिए हमें लगता है कि 25-26 जुलाई से 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूल 50% संख्या के साथ खोल देना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अगर 15 अगस्त तक सब ठीक रहा तो नीचे की कक्षा के स्कूल भी खोल सकते है। वहीं उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से 50% क्षमता के साथ कॉलेज भी खोले जा सकते है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में उपचुनावों से पहले बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, आरक्षण बना मुद्दा 

दरअसल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,583 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,508 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में दिवाली से पहले AQI पहुंचा 483, CPCB ने हवा को Severe श्रेणी में दर्ज किया

अमेरिकी नौसेना से आगे निकला China, समंदर में तैनात किए 400 से ज्यादा जंगी जहाज

Usman Khawaja ने Steve Smith का किया बचाव, कहा- Sandpaper कांड में तीनों को मिलना था न्याय

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर Harry Boxer अमेरिका में पकड़ा गया, ICE ने हिरासत में लिया