शिवराज ने PM मोदी से कहा, मध्यप्रदेश में लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये शनिवार को आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह मध्यप्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए उनके लिए लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘आज हम प्रदेश में लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं। इसे अभी नहीं हटाया जाना चाहिए। लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है और इसे बचाने के लिए लॉकडाउन जरुरी है।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताए। प्रधानमंत्री कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन के मुद्दे पर प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विचार विमर्श कर रहे थे। मध्यप्रदेश में कोराना वायरस मरीजों की संख्या शुक्रवार रात तक बढ़कर 470 पर पहुंची गयी। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 40 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जिनमें से सबसे अधिक 30 मौतें कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में हुई हैं।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज