बागी विधायकों के खिलाफ शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग, शिंदे बोले- हमें डरा नहीं सकते, हम बाला साहब के सच्चे शिवसैनिक

By अंकित सिंह | Jun 23, 2022

महाराष्ट्र में शिवसेना और उद्धव ठाकरे के लिए लगातार चुनौतियां सामने आ रही हैं। हालांकि, बागी हुए विधायकों को लेकर शिवसेना की ओर से कार्रवाई के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष को एक सूची सौंपी गई है। इस सूची में 12 विधायकों के नाम हैं। इसमें कहा गया है कि उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हो जो विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। अब इसी को लेकर एकनाथ शिंदे ने ट्वीट के जरिए पलटवार किया है। अपने ट्वीट में एकनाथ शिंदे ने साफ तौर पर कहा कि किसे डराने की कोशिश की जा रही है, हम बाला साहब के सच्चे शिवसैनिक हैं। अपने ट्वीट में शिंदे ने लिखा कि आप किसे डराने की कोशिश कर रहे हैं? हम आपके तरीके और कानून को भी जानते हैं!

अरविंद सावंत का बयान

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हमने डिप्टी स्पीकर (महाराष्ट्र विधानसभा) के समक्ष याचिका दायर की है और मांग की है कि 12 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए क्योंकि वे कल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि बैठक से पहले नोटिस जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि अगर आप बैठक में शामिल नहीं हुए तो संविधान के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ नहीं आए और कुछ ने बेवजह कारण बताए।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल