शिवसेना ने राम मंदिर निर्माण के रास्ते के रोड़े हटाए: संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता उनकी पार्टी ने साफ किया और रास्ते की मुख्य रुकावटों को “राजनीति के लिए नहीं” बल्कि आस्था और हिंदुत्व के कारण दूर किया। राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे हमेशा अयोध्या जाते हैं और पार्टी तथा उत्तर प्रदेश की नगरी के बीच संबंध “अटूट’’ हैं। राउत ने ये टिप्पणियां उस वक्त कीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या ठाकरे पांच अगस्त को अयोध्या का दौरा करेंगे, जब भव्य राम मंदिर के निर्माण के आरंभ के लिए भूमि पूजन समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी वहां जाने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: 2014 में समर्थन देने का प्रस्ताव शिवसेना को भाजपा से दूर रखने की ‘चाल’ थी: पवार

उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे हमेशा अयोध्या जाते हैं। वह तब भी अयोध्या गए थे जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं थे, वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वहां गए थे।” राज्यसभा सदस्य ने कहा, “शिवसेना और अयोध्या के संबंध अटूट हैं। यह राजनीतिक संबंध नहीं है। हम राजनीति के लिए अयोध्या नहीं जाते हैं और न ही पूर्व में राजनीति के लिए कभी वहां गए हैं।” उन्होंने कहा, “कुछ हद तक, शिवसेना ने ही राम मंदिर का रास्ता बनाया। शिवसेना ने भगवान राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण की प्रमुख बाधाओं को दूर किया। वह राजनीति के लिए नहीं था। बल्कि शिवसैनिकों ने आस्था एवं हिंदुत्व के लिए बलिदान दिया। और हमारा रिश्ता अटूट है।” राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट) के आमंत्रण पर अयोध्या का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि समारोह के लिए कितने लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और सामाजिक दूरी संबंधी क्या कदम उठाए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Global Market में हलचल से सोना-चांदी रॉकेट, Silver में ₹11,250 की तूफानी तेजी

UP Govt Jobs: 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, UPSRTC में 2584 कंडक्टर पदों पर बंपर भर्ती

Israel ने Iran पर किया सबसे बड़ा हमला, पनडुब्बी ठिकाना तबाह! Tehran ने अमेरिकी युद्धपोत पर दागी मिसाइल, जंग खतरनाक मोड़ पर

कैसे बनेगा Viksit Bharat? Piyush Goyal ने बताया Plan, 38 देशों से FTA खोलेगा तरक्की का रास्ता