By निधि अविनाश | Dec 10, 2020
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। बता दें कि श्लोका और आकाश अंबानी एक बच्चे के माता पिता बन गए हैं। अंबानी परिवार के प्रवक्ता के बयान के अनुसार, माँ और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी बचपन के दोस्त है और इनकी शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर बिजनेसमैन समेत कई लोग शामिल हुए थे।