कालिंदीकुंज थाने के एसएचओ और दो कांस्टेबल आए CBI की गिरफ्त में, जानें पूरा मामला

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 24, 2022

दिल्ली के साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कालिंदीकुंज थाने के एसएचओ भूषण कुमार आजाद, हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल दिनेश को रिश्वत के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई द्वारा एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोप थे कि कालिंदीकुंज थाने का एसएचओ भूषण कुमार आजाद शिकायतकर्ता से हेड कांस्टेबल के जरिए 39,000 रुपए की रिश्वत डिमांड कर रहा था।

सीबीआई ने जाल में फंसाया

सीबीआई ने एक जाल बिछाकर  पहले जिसने हेड कांस्टेबल की मौजूदगी में 39,000 रुपए लिए थे  उसको गिरफ्तार किया, और उसके बाद आरोपी एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई द्वारा आरोपी एसएचओ और हेड कांस्टेबल के घर और दफ्तर में छापेमारी भी की गई है। सीबीआई  सभी को कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ भूषण कुमार आजाद, हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कॉन्स्टेबल दिनेश को हमने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। एसएचओ कथित तौर पर हेड कांस्टेबल और अन्य व्यक्तियों के जरिए चारदीवारी के निर्माण के लिए 39,000 रुपये की डिमांड कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा