बलिया में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2025

बलिया जिले के नगरा कस्बे में बृहस्पतिवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के दौरान स्थानीय थाना प्रभारी डीजे वाली एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नगरा थाना के प्रभारी (एसओ) अजय कुमार त्रिपाठी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ड्यूटी पर थे, तभी चढ़ाई पर आगे बढ़ रही डीजे लदी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक रुकी और ढलान पर पीछे की ओर आई, जिससे त्रिपाठी ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए।

सीओ ने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के रेफर करने पर उन्हें लखनऊ में बेहतर उपचार के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर