टीवी होस्ट ने शोएब अख्तर को लाइव शो से बाहर जाने को कहा, जानिए पूरा किस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

कराची। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर उस समय विवादों में घिर गये जब उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर क्रिकेट विश्लेषक के अपने पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि सरकार नियंत्रित पीटीवी के मेजबान ने उन्हें बाहर जाने को कहा था। अख्तर ने कहा कि मंगलवार को पाकिस्तान की टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड पर पांच विकेट से जीत के बाद कार्यक्रम के मेजबान ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उनका अपमान किया। पाकिस्तान की तरफ 46 टेस्ट और 163 वनडे खेलने वाले 46 वर्षीय अख्तर उठे, उन्होंने अपना माइक्रोफोन हटाया और चले गये।

इसे भी पढ़ें: 31वीं राष्ट्रीय कायकिंग एव कनोइंग प्रतियोगितामें पुरूष वर्ग में भारतीय सेना के विषणु रघुनाथ प्रथम

अख्तर ने बुधवार को ट्विटर पर पोस्ट करके अपनी स्थिति स्पष्ट की। अख्तर ने ट्वीट किया, सोशल मीडिया पर कई वीडियो आ रहे हैं इसलिए मैंने सोचा कि मुझे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नोमान ने असभ्यता दिखायी और उन्होंने मुझे कार्यक्रम छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी शर्मसार करने वाला था क्योंकि आपके साथ सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गॉवर जैसे दिग्गज तथा मेरे कुछ समकालीन और वरिष्ठ भी सेट पर बैठे थे और लाखों लोग इसे देख रहे थे।’’ अख्तर ने कहा, ‘‘मैंने यह कहकर सभी को शर्मिंदगी से बचाने का प्रयास किया कि मैं आपसी समझ से नौमान की टांग खींच रहा हूं और नौमान भी विनम्रता से माफी मांगेंगे और हम कार्यक्रम जारी रखेंगे। उन्होंने माफी मांगने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था।’’ यह समस्या तब पैदा हुई जब अख्तर ने मेजबान के सवाल पर ध्यान नहीं दिया और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को लेकर बात की और पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स और उसके कोच आकिब की प्रशंसा की। नौमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की और वह अख्तर से चिढ़ गये। उन्होंने शोएब से कहा कि वह उन्हें तवज्जो नहीं दे रहे हैं और वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेजबान ने कहा, ‘‘आपने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया और मैं आपको बता रहा हूं कि अब आप कार्यक्रम छोड़कर जा सकते हैं। इसके बाद ब्रेक ले लिया गया। अख्तर ने कुछ देर बाद अन्य विशेषज्ञों से माफी मांगी और फिर घोषणा की कि वह पीटीवी स्पोर्ट्स से इस्तीफा दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की यात्रा- ‘भाषा‘ पत्रिका का विशेषांक

Donald Trump का बड़ा बयान- ईरान को नहीं देंगे 300 अरब डॉलर, Peace Deal की खबर Fake News

Mission World Cup: Afghanistan के खिलाफ दूसरे ODI में Team India का बड़ा दांव, Kuldeep-Jaiswal की होगी एंट्री!

Muharram 2026: गल्फ में पहला दिन आज, भारत में चांद दिखने पर ही तय होगी Ashura की तारीख